पति के मौत के बाद महिला के घर आता था युवक, लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Rajasthan Crime: चूरू जिले में सादुलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गांव लसेड़ी में लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर एक हरियाणा के युवक की हत्या कर दी गई.

पति के मौत के बाद महिला के घर आता था युवक, लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Rajasthan Crime: राजस्थान के चूरू जिले में सादुलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गांव लसेड़ी में लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर एक हरियाणा के युवक की हत्या कर दी गई. जबकि घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे चूरू रेफर किया गया है.

महिला के पति की मौत के बाद मृतक युवक महिला के घर आने की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना का मौका निरीक्षण किया तथा मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हर संभावित जगहों पर दबिश दी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायल महिला के पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोपहर बाद गांव लसेड़ी में एफ़एसएल टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा हुई घटना की जांच और निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाकर वजह सबूत के नमूने उठाने की कार्रवाई की है.

मामले में स्नेहलता पति स्व. किशोर कुमार जाति जाट पायल उम्र 40 साल निवासी लसेडी ने पर्चा बयान कर दर्ज मामले में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2003 में किशोर कुमार पुत्र बेगराज जाति जाट निवासी लसेड़ी के साथ हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. बड़ी लड़की एकता उम्र 20 साल व छोटा लड़का यश 13 साल है.

शादी के बाद सन 2010 में उसके पति की किडनी खराब हो गई थी, उसके पति टीसीआई में नौकरी करते थे, उसके पति के दोस्त विकास पुत्र आदराम जाति जाट निवासी सुरपुरा बहल हरियाणा भी टीसीआई कंपनी में नौकरी करते थे. जब उसके पति बीमार थे, तो विकास ने उनकी मदद की थी.

वर्ष 2014 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी. उसके बाद उसके पति के दोस्त विकास का उसके घर आना जाना है. उसके ससुराल पक्ष के लोग विकास के उसके घर आने और जाने के कारण उसके साथ और विकास से नाराज हैं. इसी रंजीश के कारण बुधवार रात दिनांक 11 जून 2025 को जब उसके दोनों बच्चे और विकाश उसके घर में सोये थे.

इस दौरान करीब 11 बजे उसके चाचा, ससुर का पोता बिल्कुपाल पुत्र हरफुल, चाचा ससुर का पोता सुरेंद्र पुत्र मनफुल उसके चाचा ससुर का लड़का राजेश पुत्र काशीराम व राजेश का लड़का सचिन, विकास पुत्र जगदीश जाति जाट निवासीगण लसेड़ी तथा 8-10 अन्य व्यक्ति व दो तीन औरतें उसके घर का दरवाजा फांदकर आए.

आते ही उसके व विकास के साथ लाठियों से मारपीट करनी शुरू कर दी. बाकी पत्थरों से मारने लगे. उसके बच्चों ने शोर मचाया, तो उसे और विकास को घर से उठाकर बाहर गली उसके घर के सामने ले गए व मारपीट दुबारा शुरू कर दी. मारपीट के दौरान विकास बेहोश हो गया, उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए.

घटना के बाद घायल महिला और युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल युवक विकास को मृत घोषित कर दिया तथा हालत गंभीर होने के कारण स्नेहलता को उपचार के लिए चूरू रेफर कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Navratan Prajapat

Trending news