रामदेवरा जाते वक्त मौत बनी मंजिल! कार-ट्रक भिड़ंत में पुलिसकर्मी और महिलाएं घायल, चालक की मृत्यु

Rajasthan News: सरदारशहर मेगा हाईवे पर हरियासर घड़सोतान के पास कार-ट्रक की भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई, जबकि 2 पुलिसकर्मी, 2 महिलाएं व अन्य घायल हुए. पलटी कार की चपेट में एक पैदल महिला भी गंभीर घायल हुई. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया.

रामदेवरा जाते वक्त मौत बनी मंजिल! कार-ट्रक भिड़ंत में पुलिसकर्मी और महिलाएं घायल, चालक की मृत्यु
Image Credit: churu road accident

Churu Accident News: राजस्थान के चुरू के सरदारशहर के मेगा हाईवे पर गांव हरियासर घड़सोतान के पास कार व ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें कार सवार रामदेवरा पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मी, 2 महिला व दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए. हादसे में कार चालक की मौत हो गई. वहीं टक्कर के बाद कार के पलटने से सड़क पर पैदल चल रही एक महिला भी कार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई.

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस
सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के पायलेट पंकज सिहाग व ईएमटी संजय खींचड़ सहित पुलिस के जवानों ने तुरंत घायलों को 108 एंबुलेंस के सहयोग से राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों व नर्सिंग टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया. एक महिला हरियासर घड़सोतान निवासी सुशीला पत्नी कृपाल सिंह उम्र 50 साल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

थानाधिकारी ने क्या बोला?
सूचना पर अस्पताल पहुंचे थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने सड़क हादसे की जानकारी लेकर बताया कि हनुमानगढ़ से रामदेवरा पुलिस थाने के एएसआई गुमानाराम, कांस्टेबल महीराम एमपीआर के मामले में एक नाबालिग लड़की सहित महेश उर्फ रमेश पुत्र जगदीश प्रसाद नायक, सुनील कुमार पुत्र बीरु राम उम्र 50 साल, कसीस पत्नी सुनिल कुमार निवासी करणपुर गंगानगर को लेकर रामदेवरा जा रही थी. गांव हरियासर घड़सोतान के पास कार की जबरदस्त टक्कर एक ट्रक से हो गई. टक्कर के बाद कार पलटने से गांव हरियासर की एक महिला भी सड़क पर पैदल चल रही थी वह भी कार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई. फिलहाल रामदेवरा पुलिस थाने के दो पुलिस कर्मियों सहित अन्य घायलों का राजकीय उप जिला अस्पताल में उपचार जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व ट्रक को सड़क से साइड में करवाकर रास्ते का आवागमन शुरू करवाया. मृतक के शव को राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More