&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Viral Video: राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई बुनियादी समस्याओं के खिलाफ रैली अचानक तनावपूर्ण हो गई. कार्यकर्ता जल संकट, बिजली आपूर्ति में अव्यवस्था, सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर बढ़े.
इस रैली का नेतृत्व चूरू सांसद राहुल कस्वां और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने किया. रैली ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंची. प्रशासन ने बातचीत के लिए पांच प्रतिनिधियों को अंदर बुलाया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अचानक अंदर घुसने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला. इस दौरान एक महिला कांस्टेबल का ध्यान दूसरी ओर था, जिसे देखकर डीएसपी सुनील झाझड़िया ने कथित रूप से उसकी पीठ पर जोर से मारकर तुरंत कार्रवाई में लगने को कहा. यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया के अनुसार, भीड़ को कलेक्ट्रेट से बाहर निकालने के प्रयास में यह सब हुआ. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो को एडिट कर भ्रामक तरीके से पेश किया गया है. इस मामले में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!