रतनगढ़- नोसरिया रेलवे अंडरब्रिज में तैरती एंबुलेंस, रेलवे ट्रैक पार करते लोग

Churu News : रतनगढ़ क्षेत्र में दर्जनों गांवों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कई दिनों से बरसाती पानी की वजह से अवरुद्ध होने से राहगीर और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने चुका है.

रतनगढ़- नोसरिया रेलवे अंडरब्रिज में तैरती एंबुलेंस, रेलवे ट्रैक पार करते लोग
Image Credit: Churu News

Churu News : रतनगढ़ शहर से सरदारशहर सहित दर्जनों गांवो को जोड़ने वाला रतनगढ़ से 6 किमी दूर गांव नोसरिया में स्थित रेलवे अंडर ब्रिज, इन दिनों ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है. उक्त मुख्य उक्त मार्ग रतनगढ़ से गांव नोसरिया, गोलसर, छोटडिया, पाबूसर, भानुदा होते हुए सरदारशहर सहित दर्जनों गांवो का यह मुख्य मार्ग है.

लेकिन ये रास्ता बरसात के दिनों में हमेशा ही पानी से भरा रहता है. जिसके कारण दुपहिया वाहन ही नहीं बड़े व छोटे सभी वाहनों को पुलिया के नीचे पानी से गुजरना पड़ता है. शुक्रवार शाम मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेस पानी से निकलते समय खराब हो गई जो पानी में ही फंस गई, जिसको आसपास से निकलने वाले लोगो ने धका देकर बहार निकला. तस्वीर राजनीतिज्ञों औक प्रसाशन द्वारा करवाए गए विकास कार्यो की पोल खोल रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं दुपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर इस समस्या से बचने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के ऊपर से रास्ता पार करते है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. उक्त रेलवे लाइन रतनगढ़ से सरदारशहर की और जाती है.

उक्त समस्या को लेकर अनेको बार प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है, लेकिन प्रशासन भी किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है. पुलिया के नीचे पानी जमा होने के कारण आए दिन वाहन खराब हो जाते है. जिससे यहां पर वाहनों की पानी कतार भी लग जाती. इस बड़ी परेशानी से जूझ रहे ग्रामीणों को आज भी प्रशासन से इसके समाधान की उम्मीद है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author