&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sadulpur News: राजकीय उपजिला अस्पताल सादुलपुर में शुक्रवार को सशक्त नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अस्पताल के समस्त चिकित्सकों ने मिलकर लगभग 1500 रोगियों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की. वहीं, रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ.
शिविर में पहुंचे रोगियों ने बताया कि एक ही स्थान पर सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार मिलना उनके लिए बड़ी राहत की बात रही. समय पर जांच और दवा मिलने से उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था की सराहना की. कार्यक्रम में विधायक मनोज न्यांगली एवं उपखंड अधिकारी मनोज खेमादा ने भी शिरकत की.
इस दौरान सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विधायक न्यांगली, एसडीएम खेमादा व सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए. विधायक न्यांगली ने कहा कि बीमारियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, सादुलपुर अस्पताल के चिकित्सक हर समय मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं.
वहीं, एसडीएम खेमादा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए कहा कि समय पर रक्त मिलने वाला व्यक्ति दाता को भगवान मानता है, इसलिए हर किसी को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इस शिविर के माध्यम से 1500 से अधिक रोगियों को लाभ मिला है.
उन्होंने शिविर को सफल बनाने में जुटे सभी डॉक्टरों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया. राजकीय उपजिला अस्पताल की पीएमओ डॉ. हर्षिता राव ने भी समस्त चिकित्सकों व मेडिकल टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने निष्ठा से सेवा की, जिससे मरीजों को सीधा लाभ मिला है.
शिविर में बीसीएमओ डॉ. मनोज झाझड़िया, थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग, जेलर लोक उज्जवल, समाजसेवी कमलेश, डॉ. सोमवीर, डॉ. संजीव, डॉ. मनीष लंबा, डॉ. नीरज, डॉ. मनीराम डूडी, डॉ. संतोष, डॉ. निशात खान, डॉ. अजयपाल, डॉ. प्रवीण, डॉ. भैरोराम, डॉ. संदीप, लैब प्रभारी किरण सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sadulpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!