&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: राजस्थान के चूरू जिला मुख्यालय पर स्थित वार्ड 25 में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. आपसी रंजिश के चलते अचानक एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच लाठी, सरिया और लोहे के पाइप चलने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग गम्भीर घायल हो गए.
घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों को राजकीय डीबी अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में घायलों का ईलाज किया गया. अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया. सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई.
अस्पताल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अस्पताल में लाये घायलों में वार्ड 25 निवासी 70 वर्षीय इकबाल, 40 वर्षीय जाकिर, 18 वर्षीय रमजान, 21 वर्षीय मोहम्मद शेख, 18 वर्षीय आसिफ, 27 वर्षीय अब्बास, 17 वर्षीय शाहिद, 24 वर्षीय आसिफ, 35 वर्षीय रुस्तम, 24 वर्षीय शाहिद और 24 वर्षीय लुकमान आदि शामिल बताए गए हैं.
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अस्पताल में घायलों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी.
यह भी पढ़ें- चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन की पहल, इस दिन तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
जो बीती रात हिंसा में बदल गई. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस द्वारा घायलों के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज करवाया जाएगा. पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!