&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: जिले के सरदारशहर के गौशाला बास इलाके में रविवार अलसुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां एक 26 वर्षीय विवाहिता की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के मुताबिक, घटना अल सुबह करीब चार बजे की है. विवाहिता का शव खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा मिला. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
पीहर पक्ष ने लगाया देवर पर आरोप
विवाहिता के पीहर पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मृतका के देवर ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. परिजनों का दावा है कि शनिवार को भी देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत की गई थी. लेकिन आज सुबह उसने गला रेतकर हत्या कर दी.
पुलिस जांच और FSL टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. थोड़ी देर में FSL टीम भी घटनास्थल पर पहुंचने वाली है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
इलाके में दहशत, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Churu Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!