घर में सो रही नाबालिग लड़की का गांव के युवक ने किया किडनैप! कुंड पर ले जाकर...

Rajasthan Crime: चूरू जिले में रतनगढ़ तहसील के गांव दाउदसर में अपने घर में सो रही एक लड़की को गांव का ही एक युवक जबरन उठाकर ले गया. इस घटना को लेकर लड़की के भाई ने गुरुवार की रात पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है.

घर में सो रही नाबालिग लड़की का गांव के युवक ने किया किडनैप! कुंड पर ले जाकर...
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के चूरू जिले में रतनगढ़ तहसील के गांव दाउदसर में अपने घर में सो रही एक लड़की को गांव का ही एक युवक जबरन उठाकर ले गया. जब लड़की से अभद्रता की, तो उसने शोर मचाया, तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे. जिस पर आरोपी वहां से फरार हो गया.

इस घटना को लेकर लड़की के भाई ने गुरुवार की रात पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने बताया कि गांव दाउदसर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वे परिवार सहित खेत में ढाणी बनाकर रहते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

27 अगस्त की रात तीन बजे गांव का 20 वर्षीय विक्रम सिंह उसकी ढाणी में घुस गया तथा सो रही बहिन को जबरन उठाकर गांव के जोहड़ में बनी कुंड पर ले गया. जब नाबालिगा ने शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने मुंह पर हाथ रख दिया.

इस दौरान आरोपी ने जब उसके कपड़े खोलने का प्रयास किया, तो उसने शोर मचाया. जिस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सब इंसपेक्टर सुभाषचंद्र के सुपुर्द की है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

चूरू जिले में वैष्णो देवी में मंगलवार को हुए भूस्खलन हादसे में सुजानगढ़ के दो सगे भाइयों अनिल और अरविंद सोनी की मृत्यु हो गई. उनके साथ उनके दो अन्य रिश्तेदारों की भी इस हादसे में मृत्यु हो गई थी. चारों मृतकों के शव गृह स्थान तक पहुंच चुके हैं.

सुजानगढ़ में दोनों सगे भाइयों अरविंद सोनी और अनिल सोनी का दुखद माहौल में नाथो तालाब स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. लोगों ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी. शव यात्रा के दौरान नाथो तालाब शमशान घाट के पास रास्ते में बरसाती पानी जमा होने से लोगों में रोष देखने को मिला.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.