Dausa Mazar: महारानी कॉलेज के बाद अब दौसा के लालसोट कॉलेज में निकली मजार, चला पीला पंजा

Dausa Majar Demolition: दौसा के लालसोट में राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज से विवादित मजार हटाई गई! प्रशासन की कार्रवाई के बाद वीडियो वायरल... 

Dausa Mazar: महारानी कॉलेज के बाद अब दौसा के लालसोट कॉलेज में निकली मजार, चला पीला पंजा

Dausa Lalsot College Mazar Demolition: दौसा के लालसोट में एक विवादित मजार को जेसीबी चलाकर हटाया गया. यह मजार राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज के परिसर में स्थित थी. मजार हटाने की कार्रवाई के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इससे पहले जयपुर में भी अवैध मजारों को हटाया गया था. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद लोगों में चर्चा है.

लालसोट के राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज में एक मजार को हाल ही में हटा दिया गया. कॉलेज प्रशासन ने इसे अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की. हालांकि, मजार कब बनी और किसने बनाई, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है. प्राचार्य ने बताया कि किसी ने रात्रि के समय मजार बना दी थी. वहीं, पुलिस इस मामले में अनभिज्ञता जता रही है. इससे पहले जयपुर के महारानी कॉलेज में भी मजारों का मामला सामने आया था, जो अब भी कानूनी पेचों में उलझा हुआ है.

महारानी कॉलेज में ट्रिपल मजार...
राजस्थान यूनिवर्सिटी के महारानी कॉलेज में ट्रिपल मजार मामले में नया मोड़ आया है। कॉलेज परिसर में पहले एक मजार थी, जिसके बाद दो और मजार बना दी गईं। कॉलेज प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं। अब जिला प्रशासन की कमेटी को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। कमेटी इस मामले की जांच करेगी और तथ्यों का पता लगाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

नये अपडेट के मुताबिक, महारानी कॉलेज के साइट प्लान और नक्शे में मजार का कोई उल्लेख नहीं है। कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया है, जिसे चार दिन में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इस कमेटी में एसडीएम जयपुर राजेश जाखड़, उपायुक्त प्रियवृत चारण, सहायक पुलिस उपायुक्त बालाराम जाट, अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग नीरज त्रिपाठी और अधिशासी अभियंता राजस्थान विश्वविद्यालय सुभाष बैरवा शामिल हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ये भी पढ़ें-

Trending news