Dausa News: दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी से रविवार को गायब हुए 15 वर्षीय शिवम प्रजापत को आखिरकार पुलिस ने बालोतरा से दस्तयाब कर लिया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी से रविवार को गायब हुए 15 वर्षीय शिवम प्रजापत को आखिरकार पुलिस ने बालोतरा से दस्तयाब कर लिया. जिसे पुलिस बालोतरा से लेकर बालाजी थाने पहुंची, तो वहीं दौसा CWC के सामने बच्चे को पेश किया गया.
बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली. दरअसल शिवम प्रजापत रविवार को घर से साइकिल लेकर पिता को दुकान पर खाने का टिफिन देने के लिए निकला था. पिता को टिफिन देने के बाद वह काफी समय तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन शिवम का कोई सुराग नहीं लगा.
यह भी पढ़ें- सड़क पर आपस में लड़ रहे थे दो सांड, तभी पहुंचा बुजुर्ग और हुई दर्दनाक मौत, दिल दहलाने वाला VIDEO VIRAL
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिवम के अपहरण की सूचना दी. पुलिस ने तत्काल क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो शिवम अकेला ही साइकिल छोड़कर पैदल जाता हुआ दिखाई दिया और उसके कुछ देर बाद एक कार में बैठकर वह बांदीकुई के लिए रवाना हुआ, जहां बांदीकुई रेलवे स्टेशन के समीप सीसीटीवी कैमरे में शिवम नजर आया.
शिवम ने बालाजी में अपनी साइकिल के पास एक हस्तलिखित नोट भी छोड़ा था, जिसमें लिखा था तेरा बेटा मारा गया और 7:30 बजे लाश मिलेगी ऐसे में पुलिस और परिजन दोनों चिंतित थे, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में शिवम के अकेले जाते दिखाई देने पर पुलिस ने अपहरण की घटना से साफ इनकार कर दिया था.
पुलिस की टीम शिवम की तलाश में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी. इसी दौरान बालोतरा से शिवम के पिता के फोन पर एक महिला का फोन आया और कहा कि आपका बच्चा बालोतरा में है और सुरक्षित है.
ये सुनने के बाद शिवम के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने उस महिला से बात की तो पता लगा कि शिवम ट्रेन में बैठकर बालोतरा पहुंचा है. मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने बालोतरा की स्थानीय पुलिस से संपर्क कर शिवम को दस्तयाब किया.
पुलिस की माने तो पूछताछ में सामने आया कि शिवम के दसवीं बोर्ड में मन मुताबिक नंबर नहीं आए, जिसके चलते उसे यह डर था कि पिता उसे डांटेंगे और इसी के चलते वह घर छोड़कर चला गया था. शिवम प्रजापत को सकुशल दस्तयाब करने के पर परिजनों ने मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस का अभिनंदन भी किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Laxmi Sharma