CM भजनलाल शर्मा आज जाएंगे Dungarpur, 350 करोड़ की JJM परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Dausa News: आज 4 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र में स्थित डूंगरपुर गांव आएंगे, जहां ERCP योजना के तृतीय चरण के तहत क्षेत्र की साढे तीन सौ करोड़ की जल जीवन मिशन के तहत बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से 2:00 बजे डूंगरपुर पहुंचने का कार्यक्रम है. 
 

CM भजनलाल शर्मा आज जाएंगे Dungarpur, 350 करोड़ की JJM परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Image Credit: cm bhajanlal sharma

Dausa News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 4 अगस्त को दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र में स्थित डूंगरपुर गांव आएंगे, जहां ERCP योजना के तृतीय चरण के तहत क्षेत्र की साढे तीन सौ करोड़ की जल जीवन मिशन के तहत बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से 2:00 बजे डूंगरपुर पहुंचने का कार्यक्रम है.

सभा स्थल के समीप ही हेलीपैड बनाया गया है, जहां हेलीकॉप्टर से सीएम पहुंचेंगे. सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिहाज से पुलिस प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. खुद रामविलास मीणा सीएम के कार्यक्रम को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

4 अगस्त को विधायक रामविलास मीणा का जन्मदिन भी है, ऐसे में क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिहाज से यह बड़ी सौगात भी होगी. यहां हजारों लोगों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसके लिए पिछले दो दिन से यहां लड्डू बनाने का काम जोरों पर है. सीएम के दौरे को देखते हुए कलेक्टर देवेंद्र कुमार और एसपी सागर राणा भी कार्यक्रम स्थल का कई बार दौरा कर चुके हैं.

पढ़ें दौसा की एक और खबर
अगर धमकी दी तो, जीभ काटकर हाथ में दे दूंगा! गुस्से में किसको बोल गए किरोड़ी लाल मीणा

Kirodi Lal Meena: दौसा जिले के महवा विधानसभा क्षेत्र के बालाहेडी में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने 5 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के नवीन भवन का शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा भी उपस्थित रहे. डॉ. मीणा ने कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने विकास कार्यों के मामले में अधिकारी और ठेकेदारों को धमकाया, तो उसकी जीभ काटकर हाथ में दे दूंगा दादागिरी नहीं चलने दूंगा.


डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आगे कहा कि उन्होंने विधायक राजेंद्र मीणा से भी कह रखा है कि उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त महवा चाहिए. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के आधा दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों का 70 करोड़ रुपये की लागत से नवीन भवन बनाए जाएंगे. डॉ. मीणा ने कहा कि प्रदेश में नकली खाद और बीज के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसानों का भला हो सके और उन्हें सही सामग्री मिल सके. उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए निरंतर काम करना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dausa Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More