Dausa News: दौसा में फिल्मी अंदाज में जिम ट्रेनर को बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में जूझ रहा मौत के जंग

Dausa News: दौसा में जिम संचालक और ट्रेनर पर 6 बदमाशों ने किया जानलेवा हमला! दोनों घायलों को जयपुर रेफर किया गया. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया धरना प्रदर्शन. विधायक दीनदयाल बैरवा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग.

Dausa News: दौसा में फिल्मी अंदाज में जिम ट्रेनर को बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में जूझ रहा मौत के जंग
Image Credit: Dausa News

Dausa News: दौसा में गुरुवार रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां 6 बदमाशों ने जिम संचालक समेत 2 युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दोनों पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हो गए. घटना रात करीब 8 बजे शहर के आगरा रोड स्थित फर्स्ट टावर के सामने हुई. दोनों घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.'

जिम मालिक और ट्रेनर पर हमला प्रकरण में बड़ी तादाद में महिलाएं और पुरुष कोतवाली थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो. घटना को लेकर लोग आक्रोशित दिखाई दे रहे थे. इससे पहले देर रात कोतवाली के सामने धरना दिया गया था, जिसे पुलिस की समझाइश पर खत्म कर दिया गया था. हालांकि अब घायलों के परिजन और अन्य लोग फिर से कोतवाली पहुंचे हैं. एक घायल का जयपुर में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे घायल को साथ लेकर प्रदर्शनकारी कोतवाली पहुंचे.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने देर रात कोतवाली थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया. उन्होंने घटनाक्रम को लेकर रोष जताया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए. इस दौरान विधायक दीनदयाल बैरवा भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.

दौसा में जिम मालिक और ट्रेनर पर हुए हमले के विरोध में लोगों ने रात्रि में कोतवाली के सामने धरना दिया. आक्रोशित लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया.

घटना में घायल दोनों व्यक्तियों का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है, जिन्होंने कल शाम को हमला किया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां अक्सर झगड़े होते रहते हैं. उस क्षेत्र में दो बीयर बार हैं, जहां लोग नशा करके झगड़ते हैं. लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या ये बीयर बार नियमों के तहत संचालित हो रहे हैं, खासकर जब इनके पास ही राजकीय पीजी कॉलेज है.


फर्स्ट टावर के सामने 5-7 बदमाशों ने जिम संचालक ज्ञान सिंह गुर्जर और ट्रेनर दिनेश शर्मा पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया. बदमाशों ने दोनों की घेराबंदी की और फर्स्ट टावर परिसर में घुसकर उन पर अटैक कर दिया. दोनों युवकों ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटा. सूचना मिलने से पहले ही बदमाश दोनों को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर भाग निकले. घटनाक्रम के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बदमाशों की बर्बरता साफ देखी जा सकती है.


घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिन्होंने बदमाशों की बर्बरता को अपनी आंखों से देखा. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया.

पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहा, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. शहर में सरेराह हुई इस वारदात ने सबको सकते में डाल दिया है और लोग जानना चाहते हैं कि बदमाशों के खिलाफ कब तक कार्रवाई होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं