Dausa News: आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले IAS राजेश मीणा बने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव

Dausa News: राजस्थान के तमाम लोगों की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा, जब  राजस्थान मूल के निवासी 1988 बैच के IAS राजेश मीणा ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया. राजेश मीणा खुद आदिवासी समाज से आते हैं. राजस्थान के लाल का महाराष्ट्र का मुख्य सचिव बनना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है.
 
Dausa News: राजस्थान मूल के निवासी 1988 बैच के IAS राजेश मीणा ने रविवार सायंकाल महाराष्ट्र के मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया तो परिवार में खुशी का माहौल हो गया. राजेश मीणा के CS बनने के आदेश के साथ ही रिश्तेदार मित्र शुभचिंतक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

दरअसल राजेश मीणा दौसा से सांसद रहीं जसकौर मीणा के दामाद हैं. उनकी बड़ी बेटी अर्चना मीणा के पति हैं और मूलतया सवाई माधोपुर के निवासी हैं. राजेश मीणा इससे पूर्व महाराष्ट्र में कई अहम पदों पर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजेश मीणा खुद आदिवासी समाज से आते हैं, ऐसे में कहीं ना कहीं महाराष्ट्र में भी एक बड़ा तबका आदीवासी समाज का है. ऐसे में हो सकता है महाराष्ट्र सरकार ने सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखते हुए राजेश मीणा को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हालांकि राजेश मीणा खुद एक प्रखर आईएएस अधिकारी हैं और सरल और सौम्य स्वभाव के हैं और राजस्थान के लाल का महाराष्ट्र का मुख्य सचिव बनना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है. महाराष्ट्र देश का कैपिटल प्रदेश है.

राजेश मीणा के पदभार ग्रहण करने के दौरान उनकी पत्नी अर्चना मीणा भी मौजूद रहीं. IAS राजेश मीणा के महाराष्ट्र के मुख्य सचिव बनने से दौसा और सवाई माधोपुर जिले के लोग बेहद खुशी जाहिर कर रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news