&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dausa Weather News: जिले में देर रात आए तूफान ने जिले भर में तूफान मचा दिया. हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोगों के टीन टप्पर और छप्पर पोस घर उड़ गए तो वहीं, कई जगहों पर मकान की दीवारें ढह गईं. कालाखो गांव की चोला की ढाणी में दीवार गिरने से कानाराम मीणा की मौत हो गई तो वहीं बेटा और पत्नी गंभीर घायल हो गए.
मित्रपुरा गांव में हंसा देवी की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई. साथ ही नया गांव में भी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतकों के शव दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे. जिले भर में सैकड़ों बिजली के पोल और बड़ी तादाद में दरख़्त पेड़ भी जमींदोज हो गए, जिसके चलते जगह-जगह रास्ते अवरुद्ध हो गए.
लोगों की मानें तो देर रात्रि को जिले में आया तूफान बेहद डरावना और भयावह था. करीब 2 घंटे का समय डर के साए में निकला. फिलहाल विद्युत विभाग द्वारा एक और जहां बिजली के पोलों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर रास्तों में पड़े पेड़ों को भी प्रशासन द्वारा हटाने का काम किया जा रहा है. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के भांडारेज इंटरचेंज के टोल नाके पर भी हवा की तेज रफ्तार में बूथ धराशाई हो गए. इस तूफान में एक और जहां बिजली विभाग का बड़ा नुकसान हुआ तो आमजन को भी काफी चोट पहुंची है.
राजस्थान में बीते 48 घंटों से जारी भारी बारिश का दौर आगामी 4 से 5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. मानसून की ट्रॉफ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
मध्य और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश के कारण बांधों और नदियों में अचानक पानी की आवक बढ़ गई है, जिससे अब तक 9 लोगों की जान चली गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र ने जयपुर, दौसा और टोंक में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!