&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: धौलपुर जिले के पापड़दा क्षेत्र में पूर्व सरपंच गोपाल मीणा को सायंकाल पुलिस से उलझने और एमवी एक्ट की कार्रवाई के दौरान विवाद में पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने गोपाल मीणा के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया.
गोपाल मीणा पापड़दा थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं, जिसके कारण इस मामले में सतर्कता बरती गई. गिरफ्तारी के बाद देर रात्रि उन्हें मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन हार्ट पेशेंट होने के कारण उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया. वर्तमान में पापड़दा थाने पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके. यह घटना स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ाने वाली साबित हो रही है.
धौलपुर जिले के पापड़दा क्षेत्र में पूर्व सरपंच गोपाल मीणा को पुलिस के साथ उलझना भारी पड़ गया. सायंकाल पापड़दा थाना पुलिस एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही थी, तभी गोपाल मीणा ने पुलिस से विवाद किया और हेड कांस्टेबल की वर्दी पर हाथ डालकर उनकी चालान बुक फेंक दी. नांगल राजावतान डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि इस हरकत के चलते गोपाल मीणा के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
गोपाल मीणा पापड़दा थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं, जिसके कारण पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती. देर रात्रि में गोपाल को मेडिकल जांच के लिए दौसा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्होंने हार्ट पेशेंट होने की बात कही. चूंकि जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं था, इसलिए पुलिस उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले गई.
इस घटना के बाद गांव में ग्रामीणों के एकत्रित होने की सूचना है, जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पापड़दा थाने पर नांगल सर्किल के थानों और पुलिस लाइन का भारी जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!