&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kirodi Lal Meena: राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का दो दिन पूर्व दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दौसा जिले के महवा कस्बे में अखिल भारतीय जाटव समाज के सामाजिक उत्थान कार्यक्रम में दिए इस भाषण में मंत्री ने विरोधियों को तगड़ा जवाब दिया है. वीडियो क्लिप्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सुर्खियां बटोर रही हैं, जहां मंत्री ने गालियों और आलोचनाओं को नजरअंदाज करने की बात कही.
कार्यक्रम जाटव समाज के उत्थान पर केंद्रित था, जहां उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद थे. बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. मंत्री मीणा ने महवा को जिला बनाने की मांग पर भी बात की, लेकिन उनका विरोधियों पर निशाना ज्यादा वायरल हुआ. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें खूब गालियां देते हैं, खासकर महवा क्षेत्र से, लेकिन वे रुकने वाले नहीं.
मंत्री ने भावुक होकर बताया, "लोग मुझे खूब गालियां देते हैं, लेकिन मेरे माता-पिता ने सिखाया है कि कोई कितनी भी गाली दे, गालियों से गुमड़िया नहीं होती." उन्होंने आगे कहा, “हाथी अपनी चाल चलता रहता है, उसके पीछे कुत्ते भोंकते रहते हैं. मेरा काम जनता की भलाई करना है, मैं वह करता रहता हूं और करता रहूंगा. मैं गालियों का बुरा नहीं मानता और ना ही उनका जवाब देता हूं.”
यह भाषण दो क्लिप्स में वायरल है, जो विरोधियों पर तंज कसते हुए मंत्री की दृढ़ता दिखाता है. सोशल मीडिया यूजर्स इसे 'मोटिवेशनल' बता रहे हैं, जबकि कुछ राजनीतिक टिप्पणियां भी कर रहे हैं. मीणा की छवि एक जुझारू नेता की है, जो अक्सर विपक्ष पर हमलावर रहते हैं. मीणा ने हाल ही 'अभी तो मैं कुछ भी नहीं बना, समय आने दो' जैसे बयान दिए हैं, जो डिप्टी सीएम बनने की अटकलों को हवा दे रहे हैं. यह भाषण भी उनकी सियासी मजबूती दिखाता है. कार्यक्रम में समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
ये भी पढ़ें-