Dausa News : मोरल नदी के उफान से डूबने की कगार पर 22 गांव, श्रीमा गांव जलमग्न

Dausa News : दौसा के लालसोट में मोरल नदी उफान पर है, जिससे 22 गांवों में बाढ़ का खतरा वहीं  विजयपुरा ,पुराने श्रीमा गांव जल मग्न, खटवा भी मोरल नदी के पानी की जद में आ चुके हैं.

Dausa News : मोरल नदी के उफान से डूबने की कगार पर 22 गांव, श्रीमा गांव जलमग्न
Image Credit: Dausa News

Dausa News : दौसा जिले लालसोट में लगातार हो रही बारिश से मोरेल नदी उफान पर है और हालात बिगड़ते जा रहे हैं. समेल, विजयपुरा और पुराना श्रीमा गांव जलअगन हो गया. खटवा गांव भी नदी के पानी की जद में आ गया है. पुरानी श्रीमा और विजयपुरा में नदी का पानी घरों और रास्तों में घुसने से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. खेतों में खड़ी फसलें डूबने से किसानों की मेहनत चौपट हो गई है और पशुधन पर संकट गहराता जा रहा है.

मोरेल बांध पर इस समय 4 फीट का ओवरफ्लो चल रहा है, जबकि नदी का गेज 3.5 फीट दर्ज किया गया है. पानी की तेज़ आवक से तलावगांव–विजयपुरा मार्ग पूरी तरह कट गया है और आसपास के गांवों का संपर्क टूट गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

हालात को देखते हुए उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और राजस्व टीमों को मौके पर भेजा है और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं. इधर, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एम.एल. गुप्ता ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर आगाह किया है कि यदि पानी की आवक इसी तरह बनी रही तो करीब 22 गांव जलमग्न हो सकते हैं. अधीक्षण अभियंता ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशानुसार समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं.

इस गांवो पर खतरा
जिन गांवों पर खतरा है वो है -मटलाना, विजयपुरा, राजपुरा, रूंगली, बरेडी, फलवाड़िया, मुंडिया, बगड़ी, खटवा, खेड़ली, बड़ेखन, सुंदरपुर, कांकरिया, समेल, जौनपुरी, कुंडाल, पीपलदा, सुखानपुरा, साँचोली, जस्ताना, बेहतेड, धोराला, कांदलोदा, कल्याणपुरा, निमोद, करेल और फलवाड़ा

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More