&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा जिले में सदर थाना क्षेत्र में एनएच 21 पर का लाखों गांव के समीप टैंकर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं युवक घायल हो गया.
हादसे के बाद हाईवे पर भी ट्रैफिक की लंबी कतार लग गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है, तो वहीं मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया.
साथ ही हाईवे का यातायात भी सुचारू करवाया. पुलिस के माने तो युवक युवती की हाल ही में सगाई हुई है और वह दिल्ली से बाइक से घूमने निकले थे. पहले वह वृंदावन गए और वहां से बाइक से खाटू श्याम जी जा रहे थे, उस दौरान ये दौसा में हादसे का शिकार हो गए.
हादसे की वजह क्या रही इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घायल युवक गुरमीत और मृतका सुमिरन उत्तर पश्चिम दिल्ली के ओंकार नगर के निवासी हैं.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
दौसा जिले में हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई. नंदेरा निवासी 43 वर्षीय चम्मों देवी की हादसे में मौत हुई. परिजनों का कहना है कि छत पर जानवर भगाने जाने के दौरान करंट के संपर्क में महिला आई. आक्रोशित परिजनों ने निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.
उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी हाइटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं की गई. जिसके चलते हादसा हुआ. सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया. परिजन नाराजगी जाता रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDausa Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!