सिकंदरा के निहालपुरा में बाबा रामदेव का मेला, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा हुए शामिल

Dausa News: दौसा जिले में सिकंदरा क्षेत्र के निहालपुरा गांव में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित मेले में उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा पहुंचे, जहां मंदिर समिति ने उनका भव्य स्वागत किया.

सिकंदरा के निहालपुरा में बाबा रामदेव का मेला, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा हुए शामिल
Image Credit: Dausa News

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले में सिकंदरा क्षेत्र के निहालपुरा गांव में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित मेले में उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा पहुंचे, जहां मंदिर समिति ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान विधायक विक्रम बंशीवाल भी साथ रहे.

वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश भी मेले में पहुंची, जहां उन्होंने डिप्टी सीएम के साथ मंच साझा किया. डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने इस दौरान मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए. इससे सामाजिक समरसता कायम होती है.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं बैरवा ने कहा कि सरकार ने मुझे समाज के उत्थान के लिए डिप्टी सीएम बनाया और चार विभाग दिए. समाज का कोई भी व्यक्ति जिसको मेरी जरूरत हो मेरे पास आ सकता है. हर संभव प्रयास कर उसकी मदद करूंगा. वहीं कहा कि समाज का कोई बच्चा जो आर्थिक रूप से कमजोर है, उसकी मैं पढ़ाई के लिए मदद करुंगा.

वहीं डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझे उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी दी है. साथ ही एसआई भर्ती रद्द को लेकर कहा कि यह कोर्ट का फैसला है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDausa Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More