)
Rajasthan News : सचिन पायलट ने कहा कि विधानसभा में व्यंग्यात्मक टिप्पणी तक ठीक है लेकिन राज्य सरकार जिम्मेदार तरीके से जवाबदेही को पूरा नहीं कर पा रही है. वहीं कांग्रेस प्रदेश कमेटी की मीटिंग के बारे में बताते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कई निर्णय लिए गए हैं. जिसमें नए जिलों समेत बड़े जिलों में अध्यक्ष बनाने पर काम किया जा रहा है.
सचिन पायलट ने कहा कि मंत्री सदन में नहीं आ रहे, इस्तीफा दे रखा है, पता ही नहीं है कि मंत्रिमंडल में कौन है या नहीं. चाहे सब इंस्पेक्टर भर्ती हो, पेपर लीक और लॉ एंड ऑर्डर हो हर मोर्चे पर भजनलाल सरकार बैकफुट पर है. सरकार में अंतर कलह और खींचतान फूट फूट कर बाहर आ रहा है,
पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा कि अगले 10 महीने में संगठन को मजबूती देने के लिए चर्चा कर रणनीति बनायी जाएगी. आगामी दिनों में बूथ स्तर से लेकर ऊपर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत करने का काम होगा.
सचिन पायलट ने ये भी कहा कि बीजेपी के नेता डबल इंजन सरकार की बात करते हैं, लेकिन केंद्र के बजट में राजस्थान का जिक्र भी नहीं आता है. यहां बीजेपी की सरकार बनी, सांसद जीतकर आए, लेकिन मिला कुछ नहीं. राजस्थान को उपेक्षित किया गया तो फिर डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है.
राजस्थान में 20 कांग्रेस नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया वेलकम
पायलट ने कहा कि लोकसभा की 11 सीट हार गए तो उसका गुस्सा जनता पर क्यों निकाल रहे हो. केंद्र बजट से घोषणाएं करवाने के लिये राज्य सरकार को प्रयास करने चाहिए. वहीं सचिन पायलट ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री पॉडकास्ट तो बहुत करते हैं, लेकिन प्रेस कॉंफ्रेंस कभी नहीं करते.
पायलट ने कहा कि मणिपुर नहीं जाते प्रधानमंत्री मोदी, चीन हमारे देश की सीमा में घुस रहा है, लेकिन उस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं कर रहे हैं. अमेरिका टैरिफ लगा रहा है, ऐसे में आर्थिक हितों की रक्षा भी करनी चाहिए.
17 दिन की लाडो को, मां ने टैंक में फेंक लगा दिया ढक्कन, बोली-बेटा चाहिए था ये क्यों आ गई ?