&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dausa News: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के दौसा में एक दर्दनाक भीषण हादसा पेश आया है. दौसा में हुए सड़क हादसे में एक कंटेनर पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए मृतकों में 7 बच्चे हैं और तीन महिलाएं शामिल हैं.
#DausaAccident : पिकअप और कंटेनर में भिड़ंत, हादसे में दस लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में सात बच्चों सहित तीन महिलाएं शामिल@DausaPolice @DausaZee @PoliceRajasthan #BreakingNews #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/3D1n9TjAGj
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) August 13, 2025
यह भीषण सड़क हादसा दौसा के मनोहपुर रोड पर बापी के पास हुआ है. यह सभी लोग खाटू श्याम जी के दर्शन करके पिकअप से वापस लौट रहे थे और यह दर्दनाक हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी हैं. घायल हुए सभी लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया है.
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार सवार लोगों ने पहले खाटूश्याम दर्शन किए. इसके बाद सालासर बालाजी के दर्शन कर कार से घर जा रहे थे. इस दौरान बापी से पहले रोड किनारे खड़े कंटेनर में गाड़ी जा घुसी, जिसमें 7 बच्चे और तीन महिलाओं की मौत हुई है. डीएसपी ने बताया कि हादसे में सभी मृतक असरौली ऐटा यूपी के निवासी है.
हादसे में मरने वालों में पूर्वी (3) पुत्री संजीव, प्रियंका (25) पत्नी संजीव, दक्ष (5) पुत्र जयप्रकाश राजपूत, शीला पत्नी जयप्रकाश, अंशु (26) पुत्र संतोष के नाम सामने आए हैं. अन्य मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. वहीं, सीमा (23) पत्नी मनोज, मनोज (25) पुत्र लाखन, नैतिक (8) पुत्र सौरभ, प्रियंका पत्नी लाखन, रीता (26) पत्नी सौरभ, लक्ष्य (7) पुत्र सौरभ, नीरज (20) पत्नी जशवंत राजपूत, सौरभ (26) पुत्र खूबकरण राजपूत, सौरभ (32) पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत गंभीर घायल हुए हैं. इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया है.
सीएम भजनलाल शर्मा ने किया पोस्ट
दौसा हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है और पोस्ट करते हुए लिखा कि दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है. जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dausa Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!