ट्रेनी SI राजेंद्र सैनी मौत मामला, 40 घंटे से शव लेकर धरने पर परिजन

Dausa News : ट्रेनी एसआई राजेंद्र सैनी की मौत के मामले में 40 घंटे बाद भी गतिरोध बरकरार है, पुलिस प्रशासन के साथ बातचीत बेनतीजा रही है और परिजन मांगों पर अड़े है.

ट्रेनी SI राजेंद्र सैनी मौत मामला, 40 घंटे से शव लेकर धरने पर परिजन
Image Credit: Dausa News

Dausa News : दौसा रेलवे स्टेशन के आउटर पर सोमवार की रात्रि में 2021 एसआई भर्ती का चयनित सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत के बाद, पुलिस प्रशासन और परिजनों में 40 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम करवाने को लेकर गतिरोध बना हुआ है.

परिजनों और राजेंद्र सैनी के समर्थन में आए लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में आज टेंट लगाकर पड़ाव डाल दिया. टेंट लगाने के दौरान पुलिस और लोगों में तनातनी भी हुई. लेकिन अब लोग मांगों को लेकर अड़े हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजनों की मांग है परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति मिले , शव की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हो , वही मुआवजे के रूप में 5 करोड़ रुपए और 5 बीघा जमीन मिले.

कल दिनभर पुलिस प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता का दौर चला, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही. धरने में शामिल लोगों का कहना है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह उनका धरना जारी रहेगा.

धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि एसआई भर्ती मामले में सरकार सकारात्मक रुख अपनाते हुए, जो इमानदारी से चयनित हुए हैं. उनको आश्वस्त करें कि उनके साथ कोई गलत नहीं होगा और कोई अगर इसमें दोषी है तो सरकार उस अभ्यर्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें हमें कोई आपत्ति नहीं.

आपको बता दें कि दौसा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात को मालगाड़ी की चपेट में आने से एसआई राजेंद्र सैनी की मौत हो गयी थी. मामले को लेकर परिजनों का कहना है, जब से एसआई भर्ती रद्द की बात सामने आई तब से ही राजेंद्र अवसाद में था. हालांकि फिलहाल कोर्ट से भर्ती रद्द पर स्टे है.

लेकिन राजेंद्र के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और परिवार का पूरा जिम्मा, भी इसी के ऊपर था. ऐसे में नौकरी जाने के डर से परेशान था. वहीं जीआरपी के सब इंस्पेक्टर रामलाल ने बताया रात्रि में रेलवे स्टेशन के आउटर पर राजेंद्र सैनी मालगाड़ी की चपेट में आ गया था. जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dausa Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More