Rajasthan Crime News: राजस्थान में प्री बीएसटीसी/प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा में बड़ा हेरफेर! 5 डमी अभ्यर्थी पकड़े गए, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता पर उठने लगे सवाल.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan BSTC Exam: राजस्थान में प्री बीएसटीसी/प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया, जहां पांच डमी अभ्यर्थी पकड़े गए. परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया और समय रहते इन डमी अभ्यर्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस घटना से परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं.
धौलपुर जिले में प्री बीएसटीसी/प्री डीएलएड परीक्षा के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है. जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 3 केंद्रों पर 5 डमी अभ्यर्थी पकड़े गए, जो असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने आए थे. यह घटना कल 1 जून को हुई थी, जब परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी.
प्री बीएसटीसी/प्री डीएलएड परीक्षा के दौरान धौलपुर जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर डमी अभ्यर्थी पकड़े गए. विवेकानंद सीनियर सैकण्डरी स्कूल में दो, राजकीय विधि महाविद्यालय में दो और राजकीय पीजी कॉलेज में एक डमी परीक्षार्थी पकड़ा गया. इनके पकड़े जाने से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मच गया. सभी डमी परीक्षार्थियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए डमी अभ्यर्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे. गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में विवेक लकी अंधाना की जगह परीक्षा दे रहा था. विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मोनू कुमार की जगह मोनू और विनेश कुमार की जगह मोहित शर्मा परीक्षा दे रहा था. गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में आकाश तिवारी सचिन की जगह और राहुल विवेक की जगह परीक्षा दे रहा था. पुलिस ने सभी पांचों डमी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
धौलपुर में प्री डीएलएड परीक्षा 2025 के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी, जिसमें 6,552 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया था.
निजी संस्थानों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर एक सरकारी कार्मिक को अतिरिक्त केंद्राधीक्षक के रूप में तैनात किया गया था. परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगाए गए थे और सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी ली गई थी. इस परीक्षा में कुल 12,745 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिनमें से 966 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 11,779 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!