&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में सरमथुरा उपखंड में चंबल नदी के कारीतीर घाट पर चंबल में नहाते समय 8 वर्षीय नरसी बालक को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया. बालक नरसी को मगरमच्छ के खींचने पर साथी बच्चों ने शोर मचाया.
ग्रामीण भागकर पहुंचे तब तक मगरमच्छ बालक को गहरे पानी में ले गया. ग्रामीणों ने चंबल नदी में मगरमच्छ की घेराबंदी की तो मगरमच्छ बालक को जबडे़ में दबाकर सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगा.
ग्रामीणों ने काफी जद्दोजहद के बाद बालक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ा लिया. हालांकि बालक की मौत हो गई. मदनपुर पंचायत के रामफूल का बेटा नरसी दूसरी कक्षा का छात्र है.
परिजन ने बताया कि शनिवार को नरसी स्कूल की छुट्टी होने के बाद चंबल नदी में नहाने चला गया. नहाते समय अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया. मगरमच्छ जब उसे खींचने लगा, तो साथी बच्चों ने शोर मचाया. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा.
ग्रामीणों ने चंबल नदी में बालक की तलाश शुरू की ग्रामीणों ने मगरमच्छ को चारों तरफ से घेराबंदी कर बालक को छुड़ाया. गौरतलब है कि चंबल नदी के कारीतीर घाट पर एक साल पूर्व में भी मगरमच्छ ने एक युवक पर हमला किया था. मगरमच्छ के हमले में युवक की मौत हो गई थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDholpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!