जमीन कब्जे को लेकर परिवार में खुनी संघर्ष, चाचा ने भतीजे को मार दी गोली

Rajasthan Crime: धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बीधौरा में शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को सिवायचक की जमीन कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच फायरिंग और लाठीभाटा संघर्ष हुआ.

जमीन कब्जे को लेकर परिवार में खुनी संघर्ष, चाचा ने भतीजे को मार दी गोली
Image Credit: Dholpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dholpur News: धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बीधौरा में शुक्रवार को सिवायचक की जमीन कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में फायरिंग और लाठीभाटा जंग हो गई. झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल के मुताबिक उसके चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी. गोली पैर में लगी है. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि उक्त जमीन पार्वती नदी के निकट है, जहां से लाल बजरी निकलती है. इसलिए जमीन को कीमती माना गया है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. फायरिंग और लाठी भाटा जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक घायल विष्णु कुमार पुत्र रामनिवास एवं उसके चाचा छिंग्गा परमार से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है. पार्वती नदी के पास जंगल में जमीन पर दोनों पक्ष के लोग अपना हक जताते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कहासुनी के बाद दोनों पक्ष जंगल में पहुंच गए. लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए. झगड़े में हुई फायरिंग एवं लाठी भाटा जंग में युवक विष्णु के पैर में गोली लग गई. फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

विष्णु ने बताया कि पटवारी ने जमीन की पैमाइश की थी. उसी के आधार पर जमीन पर कब्जा ले रहे थे. उधर मामले को लेकर एएसआई फतेह सिंह ने बताया इस घटनाक्रम में दो लोगों को हिरासत में लिया है. घायल का ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है. पुलिस द्वारा घायल के पर्चा वयान लिए हैं. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंChuru Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More