धौलपुर में किराना व्यापारी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला, 2 आरोपी अरेस्ट

Dholpur News: राजस्थान में धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में किराना व्यापारी फायरिंग जानलेवा हमले के मामले में राजाखेड़ा पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों दीपक परिहार और रवि ठाकुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि ये हमला 18 अगस्त को भगवानपुर में विवादित जमीन की रिसीवरी को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए किया गया था.

धौलपुर में किराना व्यापारी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला, 2 आरोपी अरेस्ट
Image Credit: dholpur news

Dholpur News: राजाखेड़ा में किराना व्यापारी फायरिंग जानलेवा हमले के मामले में राजाखेड़ा पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों दीपक परिहार और रवि ठाकुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि ये हमला 18 अगस्त को भगवानपुर में विवादित जमीन की रिसीवरी को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए किया गया था.

राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि 18 अगस्त को भगवानपुर निवासी सुनील शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उसने बताया कि विवादित जमीन की रिसीवरी की नीलामी रामनारायण उर्फ रमुआ को मिली थी. रमुआ ने उम्मेद शर्मा, पंकज शर्मा, सतीश नाथ, दीपक ठाकुर और 7-8 अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध हथियारों (कट्टा, पौना) से लैस होकर रिसीवरी वाली जमीन और अविवादित खसरे को जबरन ट्रैक्टर से जोतना शुरू किया

Add Zee News as a Preferred Source

सुनील शर्मा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा फायरिंग की और लाठी-डंडों, थप्पड़ों व लात-घूसों से मारपीट की. इस दौरान दीपक ठाकुर को राकेश शर्मा ने थप्पड़ मार दिया. इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया.

थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी फायरिंग
पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को राकेश शर्मा अपनी परचून की दुकान पर था. तभी तीन-चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब 10 लोग आए, जिनके चेहरे ढके थे. वे डंडों और अवैध हथियारों से लैस थे. आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए राकेश पर जानलेवा हमला किया और फायरिंग शुरू कर दी. राकेश ने भागकर पास की नाई की दुकान में शटर बंद कर अपनी जान बचाई. हमलावरों ने शटर पर भी गोली चलाई और 18 अगस्त की घटना का बदला लेने की धमकी दी. इस घटना के संबंध में राकेश शर्मा ने थाने पर मामला दर्ज कराया.


एक स्थान पर रची साजिश

पुलिस जांच में पता चला कि 18 अगस्त की घटना में राकेश ने दीपक ठाकुर को थप्पड़ मारा था और नीलामी वाली जमीन पूरी न जोत पाने से आहत होकर दीपक ने बदले की साजिश रची. 22 अगस्त को रवि ठाकुर के जन्मदिन की पार्टी के दौरान दीपक परिहार के तेल मिल पर इस हमले की योजना बनाई. 23 अगस्त को सात युवकों ने तीन बाइकों पर सवार होकर इस घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दीपक परिहार और रवि ठाकुर को हिरासत में लिया. रवि ठाकुर ने पूछताछ में अन्य आरोपियों की जानकारी दी, लेकिन भागने की कोशिश और पुलिस पर पथराव करने के कारण पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जिससे रवि के पैर में चोट आई. उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Pratapgarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More