&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News : धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में शराब ठेका के खिलाफ ठेका के बाहर महिलाओं धरना प्रदर्शन किया और कहां कि इस शराब ने घर में अशांति फैला दी है. बाकायता हाथों में लाठियां लेकर आयी महिलाओं ने ठेके को शिफ्ट नहीं करने पर अंजाम भुगतने की बात तक कर डाली.
महिलाओं ने कहा हर रोज़, उनके पति शराब पीकर घर आते हैं और घर में क्लेश करते हैं. गाली-गलौज और झगड़े की वजह से परिवारों में तनाव बना हुआ है. बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है, क्योंकि वे इस माहौल में बड़े हो रहे हैं और शराब पीने की आदत सीख सकते हैं.
महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आगरा-धौलपुर हाईवे को जाम करने पर मजबूर होंगी. सीमा नाम की एक महिला ने बताया कि उसने अपने पति को चार से पांच बार लोन लेकर दुकान खुलवाने में मदद की, लेकिन उसका पति उस पैसे का इस्तेमाल शराब पीने में करता रहा और मारपीट करता रहा.
अब स्थिति ये है कि दुकान बंद करानी पड़ी और लोन चुकाने के लिए कर्जदार उनके दरवाजे पर आकर खटखटा रहे हैं. ये सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं है, बल्कि कई परिवार इस समस्या का सामना कर रहे हैं. इस मुद्दे पर महिलाओं ने साफ-साफ कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वो उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार हैं.
महिलाओं ने कहा कि ये ठेका उनके समुदाय पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है और इससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शराब की बिक्री से कई लोग न केवल अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी तोड़ रहे हैं. इसलिए, यह जरूरी है कि इस ठेके को कहीं और शिफ्ट किया जाए. उन्होंने ठेका कर्मियों को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो वे तोड़फोड़ करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. ये एक गंभीर स्थिति है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं crime Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!