धौलपुर में पुलिस की कार्रवाई के डर से शराब तस्कर ने उठाया ये कदम, 2 घंटे तक चला ड्रामा

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके के एक गांव में पुलिस की कार्रवाई के डर से शराब तस्कर ने सुसाइड कर लिया, जिसको गेट तोड़कर बाहर निकाला गया. 

धौलपुर में पुलिस की कार्रवाई के डर से शराब तस्कर ने उठाया ये कदम, 2 घंटे तक चला ड्रामा
Image Credit: Dholpur News

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के परौआ गांव में बुधवार देर रात को पुलिस के बताए अनुसार, आबकारी विभाग की टीम एवं पुलिस की कार्रवाई के डर की वजह से शराब तस्कर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने छैनी हथौड़े से गेट को काटकर डेड बॉडी को फांसी के फंदे से कब्जे में लिया था. पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, जहां फिलहाल पोस्टमार्टम की कारवाई जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि परौआ गांव में शराब तस्कर राजेंद्र पुत्र हरि सिंह अवैध शराब का कारोबार करते हैं.

बुधवार देर रात को आबकारी विभाग की टीम शराब तस्कर के ठिकाने पर पहुंच गई. आबकारी विभाग की टीम को देख घर के अन्य सदस्य तो फरार हो गए लेकिन राजेंद्र ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया.

आबकारी विभाग की टीम गेट खोलने के लिए समझाइस करती रही लेकिन राजेंद्र ने गेट को नहीं खोला और छत से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जब काफी समय तक गेट नहीं खुला तो स्थानीय कोलारी थाना पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश में करीब 6 थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. छैनी और हथौड़ों से गेट को तोड़कर देखा तो सभी की आंखें फटी रह गई. राजेंद्र की डेड बॉडी छत की कुंडी से फांसी के फंदे पर झूल रही थी. पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है. गांव में करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा बना रहा.

थाना प्रभारी कौलारी हरेंद्र गुर्जर ने बताया कि आबकारी पुलिस की रेड के दौरान शराब माफिया राजेंद्र पुत्र हरि सिंह ने कमरे के किवाड़ बंद कर लिए. दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ने पर अंदर छत की कुंडी से राजेंद्र का शव झूल रहा था. आरोपी के घर से 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 12 मुकदमे एक्साइज के दर्ज हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More