&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र पूंठ पुरा गांव में 26 साल की विवाहिता का शव घर मे फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मौका मुआयना कर मायके पक्ष की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया.
कोलारी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया बल्दियापुरा निवासी पदम सिंह की पुत्री भारती (26) की शादी 9 फरवरी 2020 को पूंठपुरा गांव के पवन सिंह से हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर डेड बॉडी को कब्जे में लिया। घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किये। उन्होंने बताया मृतका भारती के दादा द्वारका प्रसाद कुशवाह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
सुसराली जनों पर आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपए और एक कार की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या की और फिर शव को फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी ने बताया ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेड बॉडी का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.
दहेज के लिए कर रहे थे परेशान
मृतका भारती के दादा, द्वारका प्रसाद कुशवाहा ने बताया 9 फरवरी 2020 को पोती की शादी पूंठ पुरा गांव निवासी पवन के साथ संपन्न की थी। तत्कालीन समय पर हैसियत के मुताबिक शादी में दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए 10 लाख की नगदी एवं फोर व्हीलर गाड़ी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर पोती भारती के साथ मारपीट भी की जाती थी। उन्होंने बताया रिश्तेदार और समाज के पंचों को लेकर पंचायत भी कराई थी। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने और पोती की गला घोटकर हत्या कर दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!