&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई शिवकुमार ने चोरी करने वाले गिरोह को चिन्हित करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों इमरान पुत्र पप्पू निवासी किराए दार मदीना कॉलोनी, महेश उर्फ भोला पुत्र सोपन निवासी मदीना कॉलोनी एवं रामनरेश उर्फ लोला पुत्र गब्बर सिंह निवासी मदीन कॉलोनी को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से मकान से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषणों सहित 15 हजार रुपये की नगदी बरामद की है.
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अगस्त को चांद पुत्र सकूर खान जाति मुसलमान उम्र 48 साल निवासी शिवाजी नगर ने थाने में एक तहरीर दी थी कि 22 जुलाई 2025 को रात्रि के समय घर पर कोई नहीं होने से रात्रि को चोर घर से अलमारी तोड कर सोने व चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. जिस पर पुलिस ने अपने मुखबिरों के माध्यम से अज्ञात बदमाशों के बारे में जानकारी ली.
जिस पर पुलिस ने 7 अगस्त को एक आरोपी इकबाल को गिरफ्तार किया, जिसके पास से पुलिस ने सोने और चांदी जेवर और नगदी 7 हजार रुपये बरामद किए. जिसे न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लगाया गया, जिससे गहनता से पूछताछ के बाद घटना में शामिल आरोपी इमरान, महेश उर्फ भोला, रामनरेश उर्फ भोला को 15 अगस्त को गिरफ्तार किया गया. तीनों आरोपी 19 अगस्त तक पीसी रिमांड पर चल रहे है.
अन्य चोरी की घटनाओं का हो सकता है खुलासा
जांच अधिकारी एएसआई शिव कुमार ने बताया कि चोर गिरोह के सदस्यों से करीब 7 तौला सोना एवं करीब पौन किलो चांदी के आभूषण सहित 15 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि चोर गिरोह के सदस्यों से उनके अन्य सदस्यों के साथ ही अन्य घटनाओं के बारे में गहनता से पूछ ताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है.
वही पुलिस के लिए चुनौती दूसरी ओर एक ही रात में 7 जगह चोरी का नहीं हुआ खुलासा शहर में करीब एक सप्ताह पूर्व निहालगंज एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ही रात में 7 मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चुरा कर ले गए थे. वहीं, 21 जुलाई को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए थे. जिनका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dholpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!