&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: जिले के राजाखेड़ा में रिश्तों को कलंकित करने की घटनाएं क्षेत्र में दिनों-दिन बढ़ रही हैं. राजाखेड़ा पुलिस ने जहां नाबालिग फुफेरी बहन के अपहरण और दुष्कर्म के मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया. वहीं, दूसरी ओर एक कलयुगी मामा को अपनी भांजी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित को भी धर दबोचा.
थानाधिकारी ने बताया कि विगत 17 जून को थाने पर एक तहरीर प्राप्त हुई कि 15 जून को फरियादी की नाबालिग पुत्री को एक व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया, जो रिश्ते में मामा लगता है. परिजनों ने तलाश किया लेकिन पता नहीं चला. प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में जीतू मीणा हेमराज, हरीमोहन की टीम गठित की गई. साइबर सेल से तकनीकी सहायता ली गई.
इसके बाद अपहर्ता को दस्तयाब किया गया तो अपहर्ता ने अपने साथ आरोपित के दुष्कर्म करना बताया. पुलिस ने आरोपित की तलाश की. जिस पर पुलिस ने आरोपित को चुंगी नाका राजाखेड़ा से गिरफ्तार किया है. आरोपित यूपी निवासी है.
अन्य केस इसी तरह थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण कर बलात्कार के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. थानाधिकारी यादव ने बताया कि विगत 18 जून को एक तहरीर प्राप्त हुई, जिसमें बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री, जो अपनी मौसी-मौसा के यहां थाना राजाखेड़ा के एक गांव में रहने के लिए आई थी. यहां से उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है. पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब किया गया तो अपहर्ता ने आरोपित ने अपहरण कर बलात्कार करना बताया. पुलिस ने आरोपित को यहां बस स्टैण्ड से धर दबोचा.
पढ़ें धौलपुर की एक और खबर
Dholpur News: खेत में सर्पदंश से 5 साल के बच्चे की मौत, मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प गई जान
राजस्थान में धौलपुर के उपखंड के दीवानपुरा में पांच बर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत हो गई. मृतक बालक मां के साथ खेतों पर गया था. बालक को खेत में खेलते समय सर्प ने पैर में दंश मार दिया हालांकि बालक ने सर्प को काटते ही देख लिया था. सर्प के काटते ही बालक के पैर से ब्लड निकलने लगा.
परिजनों को सूचना मिलते ही बालक को सरमथुरा अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में बालक को एंटी स्नैक वेनम की डबल डोज लगाई गई लेकिन बालक का स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया. बालक का स्वास्थ्य बिगड़ते देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. बालक की करौली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!