Dholpur News: बालक गौरव के अपहरण मामले का खुलासा, पकड़े गए 4 आरोपी

Dholpur News: राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी शहर में 4 जून को महाराज बाग कॉलोनी से बालक लोकेश का अपहरण हो गया था. इसी मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी बालक को डरा धमकाकर और रुपये चुराकर ले गए. 

Dholpur News: बालक गौरव के अपहरण मामले का खुलासा, पकड़े गए 4 आरोपी

Dholpur News: बाड़ी शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने 4 जून को शहर की महाराज बाग कॉलोनी से अपहरण किए गए बालक लोकेश के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए आरोपियों से कोतवाली एसएचओ अमित शर्मा पूछताछ कर रहे हैं. बालक लोकेश को पुलिस पूर्व में ही दस्तयाव कर चुकी है.

कोतवाली थाना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि 4 जून को महाराज बाग कॉलोनी से बालक लोकेश का अपहरण हुआ था. अपहरण के दौरान आरोपी बालक को डरा धमका कर घर में रखी एक लाख बीस हजार रुपए की राशि भी चुरा कर ले गए. घटना को लेकर पीड़ित बालक के पिता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी जिसमें मामला दर्ज किया और थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया.

दो दिन बाद बालक को किया धौलपुर से दस्तयाब
घटना के बाद लगातार मानवीय इनपुट और तकनीकी आधार पर पुलिस ने दो दिन बाद ही बालक लोकेश को धौलपुर के गुलाब बाग चौराहे से दस्तयाव कर लिया लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहे थे. इस पर जिला पुलिस अधीक्षक सुमित महरेड़ा के विशेष निर्देशन में कार्रवाई की गई. पुलिस को सूचना मिली कि बालक का अपहरण करने वाले आरोपी कांसोटी रोड हाईवे पर देखे गए हैं. इस पर टीम मौके पर पहुंचे. जहां से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इन आरोपियों ने किया अपहरण
एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी बालक को डरा धमकाकर और रुपये चुराकर ले गए. आरोपियों के नाम आकाश पुत्र शिवचरण ठाकुर निवासी चिलाचोंद थाना आगई,गब्बर पुत्र महावीर गुर्जर निवासी खटाने का पुरा थाना सदर, सुरेंद्र पुत्र केशव मीणा निवासी सिंगोरई थाना कंचनपुर और मोहित पुत्र चोबसिंह ठाकुर निवासी महाराज बाग बाड़ी है, जिनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Trending news