Dholpur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सरकारी विद्यालय की छत, बाल-बाल बचे बच्चे

Dholpur News: सरकारी विद्यालय की छत भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. विद्यालय समय में हीं कमरे की छत की पट्टियाँ भरभराकर नीचे गिर गईं.

Dholpur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सरकारी विद्यालय की छत, बाल-बाल बचे बच्चे

Dholpur News: सरमथुरा उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरारे में सरकारी विद्यालय की छत भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. जहां विद्यालय समय मे ही कक्षा की पट्टियाँ भरभराकर जमीन पर आ गई. गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय कक्षा में कोई भी विद्यार्थी मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

जिस कमरे की छत नीचे गिरी है, बताया जा रहा है कि उसका निर्माण करीब तीन चार माह पूर्व ही हुआ था. घटना के बाद शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को हादसे की सूचना दे दी है. कमरे की पट्टियाँ गिरने पर हुए धमाके की आवाज से आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली.

Add Zee News as a Preferred Source

शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों और शिक्षा मंत्री के द्वारा पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं और कई बैठकों के द्वारा भी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका हैं कि सरकारी विद्यालयों के भवनों को मरम्मत के समय गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए एवं अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए.

लेकिन इस सबके बावजूद सरमथुरा उपखंड में शिक्षा विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं. शिक्षा विभाग के अधिकारियों की देखरेख एवं लापरवाही की वजह से सरकारी विद्यालय की पट्टियाँ विद्यालय समय में ही टूट गई लेकिन गनीमत रहा कि उस समय विद्यालय में कक्षा में कोई विद्यार्थी नहीं बैठे हुए थे, जिससे क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

ट्रेंडिंग न्यूज़