Dholpur News: मनरेगा महिला मजदूरों का प्रदर्शन, पोखर खुदाई का काम अचानक बंद करने का आरोप

Dholpur News: बाड़ी शहरी मनरेगा की कई दर्जन महिलाओ द्वारा शहर के नगर पालिका कार्यालय में पालिका प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया गया. महिला मजदूरों ने आरोप लगाया की पोखर खुदाई के काम में 800 के करीब महिला मजदूरों को नामांकित किया है. 

Dholpur News: मनरेगा महिला मजदूरों का प्रदर्शन, पोखर खुदाई का काम अचानक बंद करने का आरोप
Image Credit: Dholpur News:

Dholpur News: बाड़ी शहरी मनरेगा की कई दर्जन महिलाओ द्वारा शहर के नगर पालिका कार्यालय में पालिका प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया गया. महिला मजदूरों ने आरोप लगाया की पोखर खुदाई के काम में 800 के करीब महिला मजदूरों को नामांकित किया है. जबकि मौके पर 300 से 400 महिला मजदूर ही काम करती हैं. जिन पर कर्मचारी अतिरिक्त काम करने का दबाब बनाते है. आज काम पर आने के बाद कोई जानकारी नहीं दी गई. बाद में 10 बजे के करीब उनका काम बंद करा छुट्टी की बात कही गई. अब उन्हें उनकी एक दिन की मजदूरी से वंचित किया जा रहा है.

महिला मजदूर आशा,राधा,कृष्णा बाई,गुड्डी,राजकुमारी, पुष्पा आदि ने बताया कि वे कई दिन से वार्ड नंबर 28 में धनोरा रोड पर नगर पालिका भूमि पर पोखर खुदाई का काम कर रही है. आज सुबह 10 बजे उनसे कहा गया कि आज की उनकी छुट्टी है. काम नहीं कराया जाएगा. जबकि वे दो घंटे से लगातार काम कर रही थी साथ में उनसे कहा गया कि यदि आगे उन्हें काम करना है तो 100 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी. इसी से आक्रोशित होकर कई दर्जन महिला मजदूर नगर पालिका कार्यालय पहुंची. जहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया. बाद में पालिका में मौजूद कर्मचारियों ने समझा- बुझाकर घर भेजा.

Add Zee News as a Preferred Source

महिला मजदूरों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर नगर पालिका के कनिष्क अभियंता अमित गोयल ने बताया कि धनोरा रोड पर पोखर खुदाई का काम चल रहा है. रविवार की शाम तेज बारिश हुई थी. जिस वजह से उक्त स्थान पर पानी भर गया है और पानी भरने की वजह से आज काम बंद कराया है. महिला मजदूरों ने आज कोई काम नहीं किया है.

मौके पर जाकर रोजगार सहायक अंकुश कुमार ने जो रिपोर्ट दी उसके आधार पर निर्णय लिया है. आगामी समय मे काम करने पर 100 रुपये देने का आरोप गलत है. किसी भी अधिकारी या कार्मिक ने ऐसी कोई बात नही कही. जो काम होता है उसका मेजरमेंट करने के हिसाब से ही पेमेंट किया जाता है. पानी निकासी के बाद फिर से काम कराया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं