Dholpur News : नियमों की अनदेखी कर रहे मैरिज होम गार्डन पर सीज़ के नोटिस

Dholpur News : बाड़ी एसडीएम भगवत शरण त्यागी के सुपरविजन और तहसीलदार उत्तमचंद्र बंसल की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की है. बाड़ी शहर के एक दर्जन से अधिक विवाह स्थल संचालित है, लेकिन कुछ मैरिज होम को छोड कर ज्यादातर मैरिजहोम और रिसोर्ट नियम और मापदंडों की पालना नहीं कर रहे है.

Dholpur News : नियमों की अनदेखी कर रहे मैरिज होम गार्डन पर सीज़ के नोटिस
Image Credit: Dholpur News

Dholpur News : धौलपुर के बाड़ी शहर में नियम विरुद्ध संचालित मैरिज होमों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख में दिखाया. नगर पालिका प्रशासन ने उपखण्ड प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बसेड़ी रोड स्थित दो मैरिज होमो को पालिका अधिनियम 2009 के तहत सीज कर दिया. कार्रवाई के दौरान ईओ और अन्य अधिकारी मौजूद अधिकारी मौजूद रहे. मैरिज होमों के मुख्य गेट और अन्य वैकल्पिक रास्तों पर ताला लगाकर कार्रवाई सीज के नोटिस चस्पा कर दिए. शहर में पहली बार हुई इस कार्यवाही से मैरिज होम संचालकों में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि नगर पालिका प्रशासन की ये कार्रवाई अन्य मैरिज होम और शादी समारोह आयोजन के स्थलों पर अगले सप्ताह भी देखने को मिलेगी. पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम बिहारी गोयल ने बताया की राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत यह कार्रवाई की गई है. जिसमें बसेड़ी रोड स्थित कन्हैया रिसोर्ट मैरिज होम और बीएस गार्डन मैरिज होम को सीज किया है. पूर्व में इन मैरिज होम को विभिन्न नियमों की अनदेखी करने पर नोटिस भी जारी किए थे. जिनका कोई जवाब संचालकों की ओर से नहीं दिया गया। ऐसे में सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया है.

ज्यादातर मैरिज होम कर रहे नियमों की अनदेखी
ईओ श्याम बिहारी गोयल ने बताया कि जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर बाड़ी एसडीएम भगवत शरण त्यागी के सुपरविजन और तहसीलदार उत्तमचंद्र बंसल की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की है. बाड़ी शहर के एक दर्जन से अधिक विवाह स्थल संचालित है, लेकिन कुछ मैरिज होम को छोड कर ज्यादातर मैरिजहोम और रिसोर्ट नियम और मापदंडों की पालना नहीं कर रहे है. इनके पास न तो फायर एनओसी है और न पार्किंग सुविधा है. यहां तक की बिल्डिंग स्वीकृति भी नही ली गई है. जिसको लेकर पूर्व में नोटिस भी जारी किए थे। अभी दो मैरिज होम पर कार्रवाई की है. अगले सप्ताह अन्य मैरिज होम के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dholpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author