&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: जिले की राजाखेड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में पार्षद पद के उप चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है. मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 से शुरू हुई जो शाम 5:00 बजे तक चलेगी, सुबह की बात की जाए तो लोगों में मतदान को लेकर खासा कोई उत्साह नजर आ रहा है.
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए मौके पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनी हुई है. वार्ड 9 के पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव में कुल 695 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
बीजेपी-कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर
राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस पार्षद जहूर खान के निधन के बाद पार्षद पद के रिक्त पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी में आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है. पार्षद पद के उपचुनाव के लिए भाजपा से राजू और कांग्रेस से जीशान खान मैदान में हैं, दोनों ही पार्टियों के लिए यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है.
पढ़ें धौलपुर की एक और खबर
Dholpur News: घर में घुसकर चोरी करने वाले 3 बदमाश अरेस्ट, ऐसे हुआ पर्दाफाश
Dholpur News: शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई शिवकुमार ने चोरी करने वाले गिरोह को चिन्हित करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों इमरान पुत्र पप्पू निवासी किराए दार मदीना कॉलोनी, महेश उर्फ भोला पुत्र सोपन निवासी मदीना कॉलोनी एवं रामनरेश उर्फ लोला पुत्र गब्बर सिंह निवासी मदीन कॉलोनी को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से मकान से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषणों सहित 15 हजार रुपये की नगदी बरामद की है.
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अगस्त को चांद पुत्र सकूर खान जाति मुसलमान उम्र 48 साल निवासी शिवाजी नगर ने थाने में एक तहरीर दी थी कि 22 जुलाई 2025 को रात्रि के समय घर पर कोई नहीं होने से रात्रि को चोर घर से अलमारी तोड कर सोने व चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. जिस पर पुलिस ने अपने मुखबिरों के माध्यम से अज्ञात बदमाशों के बारे में जानकारी ली.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dholpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!