&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए पशुओं से भर 10 वाहनों को जब्त किया. पुलिस ने वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 46 पशु मुक्त कराए हैं. जिनके साथ पुलिस ने 10 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया हैं.
थाना प्रभारी निहालगंज प्रवेंद्र रावत ने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में विशेष नाकाबंदी एवं अपराधिक गतिविधियों को रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. जिसके अंतर्गत उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ वाहनों में भरकर पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है सूचना पर ओडेला चौकी के पास नाकाबंदी करते हुए पशुओं से भरे 10 वाहनों को जब्त किया.
पुलिस की वाहनों में मौजूद 10 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने सभी वाहनों में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 46 पशुओं को मुक्त कराया हैं. गिरफ्तार किए गए पशु तस्कर वाहनों में पशु भरकर उत्तर प्रदेश स्थित बूचड़खाने की ओर जा रहे थे, जिनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं.
पढ़ें धौलपुर की एक और खबर
Dholpur News: धौलपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया दस लाख नगद के साथ कार मांगने का आरोप, FIR दर्ज
Dholpur News: धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र पूंठ पुरा गांव में 26 साल की विवाहिता का शव घर मे फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. मामले की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल का मौका मुआयना कर मायके पक्ष की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया.
कोलारी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया बल्दियापुरा निवासी पदम सिंह की पुत्री भारती (26) की शादी 9 फरवरी 2020 को पूंठपुरा गांव के पवन सिंह से हुई थी. पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर डेड बॉडी को कब्जे में लिया. घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किये. उन्होंने बताया मृतका भारती के दादा द्वारका प्रसाद कुशवाह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dholpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!