Dholpur Weather Update: कड़ाके की सर्दी से कांपे धौलपुरवासी, कोहरा छाने से थम गई वाहनों की रफ्तार

Dholpur Weather Update: जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. तड़के सुबह घने कोहरे ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सर्द हवाओं के साथ ठंड का असर तेज हो गया. कोहरे और ठंड के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए. सड़कों और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही लगभग थम सी गई, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही.
 

Dholpur Weather Update: कड़ाके की सर्दी से कांपे धौलपुरवासी, कोहरा छाने से थम गई वाहनों की रफ्तार
Image Credit: Dholpur Weather Update

Dholpur Weather Update: रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घने कोहरे के कारण चारों ओर धुंध छा गई और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. कई स्थानों पर विजिबिलिटी मात्र 10 से 15 मीटर तक सिमट गई. इसका असर सड़क यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला. वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े और रफ्तार काफी धीमी रखनी पड़ी. हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारें नजर आईं और लोग सावधानीपूर्वक सफर करते दिखे.

कड़ाके की सर्दी का सामना
ठंड से बचाव के लिए जिले में जगह-जगह लोग अलाव जलाते नजर आए. सुबह के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. कोचिंग सेंटर जाने वाले विद्यार्थियों और रोजमर्रा के काम पर निकलने वाले मजदूरों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा. ठंडी हवाओं और कोहरे के चलते लोग जल्दी घर से निकलने से बचते दिखे, जिससे सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही.

Add Zee News as a Preferred Source

किसानों के लिए मौसम राहत भरा
जहां एक ओर कोहरा और ठंड आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी, वहीं किसानों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया है. किसानों का कहना है कि रबी फसलों के लिए मौजूदा मौसम बेहद अनुकूल है. जिले में सरसों, गेहूं, चना और मटर जैसी रबी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. किसानों के अनुसार इन फसलों को इस समय नमी और आद्रता की विशेष आवश्यकता होती है, जो घने कोहरे और ठंड के कारण प्राकृतिक रूप से मिल रही है. इससे फसलों की ग्रोथ बेहतर होगी और उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है.

किसानों ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह हल्का कोहरा और ठंड बनी रहती है, तो फसलों को काफी फायदा मिलेगा. खासकर गेहूं और सरसों की फसल के लिए यह मौसम वरदान साबित हो सकता है.

उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार जिले में आगामी दिनों में घना कोहरा, शीतलहर और कड़ाके की सर्दी का असर और बढ़ सकता है. सुबह और रात के समय तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dholpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More