Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर में पति के सब्जी लाने की भूल ने पत्नी की जान ले ली. सब्जी न लाने की बात पर पत्नी ने कमरा बंद कर खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर में एक छोटी सी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली.
यह घटना धौलपुर जिले की है, जहां सब्जी लाने की भूल ने पत्नी की जान ले ली. सब्जी न लाने की बात इतनी बड़ी बन गई कि बहस में एक जिंदगी चली गई. इस मामले में पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर बारीकी से जांच की जाएगी. परिजनों से रिपोर्ट लेने के बाद मामला दर्ज होगा और जांच आगे बढ़ेगी.
धौलपुर में रविवार की रात लगभग 10 बजे जब रघुवीर सिंह (पति) खाली हाथ घर लौटा, तो पत्नी लक्ष्मी (24) का गुस्सा फूट पड़ा. पति ने पत्नी से कहा कि सब्जी लाना भूल गया, लेकिन पत्नी नहीं मानी और दोनों में बहस शुरू हो गई. वहीं, पत्नी गुस्से में कमरे में जा घुसी और ने कमरा बंद कर खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली.
जानकारी के मुताबिक, मरने से पहले लक्ष्मी ने अपने बयान में कहा कि मैंने खुद ही आग लगाई, मुझे किसी ने नहीं उकसाया. वहीं, पति रघुवीर ने कहा कि जैसे ही मैंने आग देखी तो दरवाजा तोडकर अंदर घुसा और आग बुझाई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. लक्ष्मी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
वहीं, इस मामले से सैपऊ थाना इलाके के कैंथरी गांव में हडकंप मच गया और उसके बाद पुलिस ने पहुंची और जांच की. पुलिस ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच होगी लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या वाकई यह केवल गुस्से का आवेश था या फिर कोई और राज छिपा है? पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच करने में लगी है.