Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले की पुलिस ने 20000 का इनामी सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बदमाश नवीन कुमार को को दिल्ली से पकड़ा. बदमाश ने दोस्तों के साथ मिलकर हरिद्वार की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
Trending Photos

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले की डीएसटी टीम और मनिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 20000 के इनामी बदमाश नवीन कुमार को आठ माह बाद दिल्ली से पकड़ा है. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.
यह है मामला
मामले के मास्टरमाइंड 34 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र गंगाशरण निवासी भवानीपुरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के उत्तराखंड के हरिद्वार की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर 24 अगस्त 2024 को धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके के एक गांव में बुला लिया था. वहीं, तीन अन्य सहयोगियों के साथ आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था.
आरोपियों के चंगुल से छूटकर युवती ने कुछ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मनिया पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. मामले की जांच मनियां सीओ राजेश शर्मा द्वारा की गई थी. तत्कालीन समय पर पुलिस ने युवती के पर्चा बयान लेकर मेडिकल कराया. घटना स्थल से एफएसएल टीम में भी नमूने लिए. दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया.
सीओ राजेश शर्मा ने बताया कि वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी थी लेकिन वारदात का मास्टरमाइंड नवीन कुमार लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था. आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर सेल की टीम और पुलिस मुखबिर के माध्यम से काम कर रही थी.
उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सटीक इनपुट प्राप्त हुआ था. आरोपी नवीन कुमार दिल्ली शहर के करावल नगर में छिपा हुआ है. साइबर तकनीकी और मुखबिर की सूचना पर डीएसटी टीम के साथ मनिया पुलिस थाने की टीम को भेजा गया.
पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 20,000 के इनामी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संदर्भ में आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. जांच के बाद आरोपी को कोर्ट पेश किया जाएगा.