&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बीधौरा में शुक्रवार को सिवायचक की जमीन कब्जे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में फायरिंग और लाठीभाटा जंग हो गई. झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घायल के मुताबिक, उसके चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी. गोली पैर में लगी है. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि उक्त जमीन पार्वती नदी के निकट है, जहां से लाल बजरी निकलती है. इसलिए जमीन को कीमती माना गया है.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. फायरिंग और लाठी भाटा जंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, घायल विष्णु कुमार पुत्र रामनिवास एवं उसके चाचा छिंग्गा परमार से पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है. पार्वती नदी के पास जंगल में जमीन पर दोनों पक्ष के लोग अपना हक जताते हैं
ग्रामीणों में दहशत
कहासुनी के बाद दोनों पक्ष जंगल में पहुंच गए. लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए. झगड़े में हुई फायरिंग एवं लाठी भाटा जंग में युवक विष्णु के पैर में गोली लग गई. फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत फैल गई.
दो लोगों को हिरासत में लिया
विष्णु ने बताया कि पटवारी ने जमीन की पैमाइश की थी. उसी के आधार पर जमीन पर कब्जा ले रहे थे. उधर मामले को लेकर एएसआई फतेह सिंह ने बताया इस घटनाक्रम में दो लोगों को हिरासत में लिया है. घायल का ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है. पुलिस द्वारा घायल के पर्चा वयान लिए हैं. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dholpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!