&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ex RAC Jawan Attempts Rape on Minor: धौलपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके की पोखर कॉलोनी में शख्स ने करीब 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया है. लड़की के चीखने चिल्लाने पर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंच गए. जिन्होंने कॉलोनी में हंगामा खड़ा कर दिया.
आरोपी कॉलोनी वासियों से छूटकर भाग गया. इसी दौरान आरोपी के परिजन मौके पर पहुंच गए. जिनके साथ कॉलोनी के लोगों ने मारपीट कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. लड़की को कस्टडी में लेकर मामले को शांत कराया है.
बताया जा रहा है आरोपी बर्खास्त आरएसी के जवान राजेंद्र सिसोदिया ने नौकरी दिलाने के बहाने बसेड़ी थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की को अपने घर पर बुला लिया था. आरोपी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया.
आरोपी की हरकतों को देख लड़की ने मोहल्ले के लोगों को बचाने के लिए चीख पुकार की आवाज लगा दी. लड़की की आवाज को सुनकर भारी तादाद में कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंच गए. जिन्होंने लड़की को आरोपी के चंगुल से मुक्त करा लिया.
लेकिन आरोपी मौके से भाग गया. इसी दौरान आरोपी पक्ष के परिजन मामले को रफा दफा करने के लिए मौके पर पहुंच गए. लेकिन कॉलोनी के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया. एक महिला एवं एक पुरुष के साथ मारपीट कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी कृष्णा राज मौके पर पहुंच गए. जिन्होंने लड़की को कस्टडी में लेकर मामले को शांत कराया है.
उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. लड़की के परिजनों को बुलाया है. लड़की के पर्चा वयान लिए जायेगे. आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी. उधर मिली जानकारी में आरएसी का जवान राजेंद्र सिसोदिया 1 वर्ष पूर्व बर्खास्त हो चुका है. जिसके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!