बेटी की मौत पर मां बहा रही थी आंसू! पोस्टमार्टम में हुआ ऐसा खुलासा, कांप गई रूह

Dholpur Crime News: धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां को अपनी ही 5 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बेटी की मौत पर मां बहा रही थी आंसू! पोस्टमार्टम में हुआ ऐसा खुलासा, कांप गई रूह

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. यहां एक मां ने अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

थाना प्रभारी रामकिशन यादव के अनुसार, यह घटना यूपी के हमीरपुर जिले की निवासी गीता से जुड़ी है, जो अपने पति रविन्द्र कुमार उर्फ रामसिंह और बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए राजाखेड़ा इलाके के एक ईंट भट्ठे पर आई थी. 16 मार्च को गीता ने अपनी 5 वर्षीय बेटी वर्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना दी थी. परिवार जल्द ही गांव लौट गया, जहां परिजनों की सलाह पर बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह खुलासा हुआ कि बच्ची की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि गला दबाकर हत्या की गई थी.

इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की. गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन गीता और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. पति शराब के नशे में था और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने गुस्से में आकर अपनी मासूम बेटी वर्षा का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने बच्ची का शव पास के सरसों के खेत में फेंक दिया.

स्थानीय मजदूरों ने उस दिन गीता की संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं और पुलिस को इसकी सूचना दी थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने 8 अप्रैल को सिलावट रोड स्थित ईंट भट्ठे से गीता को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान गीता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी गीता देवी, उम्र 28 वर्ष, को अब न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news