धौलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, अलग-अलग जगह मिले मां और बेटे के शव

Rajasthan Crime: धौलपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर मां और उसके बेटे की लाश मिली. 11 माह के मासूम का शव रेलवे ट्रैक पर मिला.

धौलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, अलग-अलग जगह मिले मां और बेटे के शव
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर मां और उसके बेटे की लाश मिली. 11 माह के मासूम का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. वहीं मासूम की मां का शव एफसीआई गोदाम के पास मिला.

दोनों के शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए. शहर की कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि दो अलग-अलग जगह मां बेटे के शव मिले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक महिला टिंकल पुत्री कुंवर सिंह निवासी तेरहा जिला आगरा उत्तर प्रदेश की 2 साल पहले फतेहाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले विपिन यादव से कोर्ट मैरिज होकर वो होशंगाबाद शिफ्ट हो गई थी.

प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि 16 जून को मृतका का भाई टिंकल और उसके 11 साल के मासूम को लेकर होशंगाबाद से अपने घर आया था, जिसके बाद दोनों के शव अलग-अलग जगह पर मिले हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मृतक महिला के पति को दी गई है.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मां और बेटे की हत्या करने की बात सामने आ रही है, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है. मृतका के पति के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी व पुलिस वारदात की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Bhanu Sharma

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.