गुरुकुल विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Rajasthan Crime: धौलपुर शहर में मचकुंद स्थित गुरुकुल वेद विद्यालय में एक दर्दनाक घटना सामने आई. विद्यालय में अध्ययनरत सातवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

गुरुकुल विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर शहर में मचकुंद स्थित गुरुकुल वेद विद्यालय में एक दर्दनाक घटना सामने आई. विद्यालय में अध्ययनरत सातवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

कोतवाली थाने के सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जिला अस्पताल के गुरुकुल विद्यालय के दो छात्रों की मृत्यु हो गई है. सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मृतकों की पहचान विवेक पुत्र हरिओम शर्मा निवासी चितोरा और अमित पुत्र दीपक शर्मा निवासी कैंथरी के रूप में हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों छात्र मचकुंद रोड स्थित गुरुकुल विद्यालय में आचार्य शिक्षा प्राप्त कर रहे थे. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों छात्रों की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिससे इस दुखद घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

डीडवाना शहर के मेगा हाईवे पर रहमान गेट के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए. हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी अनुसार विष्णु पुत्र मोतीराम ओर फैसल पुत्र मोहम्मद सलीम अपनी बाइक से मेगा हाईवे से अपने गांव दौलतपुरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे विष्णु की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं फैसल घायल हो गया.

जिन्हें निजी वाहन की सहायता से राजकीय बागड़ जिला अस्पताल लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया, जबकि फैसल का उपचार किया जा रहा है. घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDholpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.