Rajasthan Crime: धौलपुर जिले में कोलारी थाना क्षेत्र के अंडवा का पुरा गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पति की मौत के 3 दिन बाद सदमे में 23 साल की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पति-पत्नी की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है.
Trending Photos

यराजस्थान के धौलपुर जिले में कोलारी थाना क्षेत्र के अंडवा का पुरा गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पति की मौत के 3 दिन बाद सदमे में 23 साल की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पति-पत्नी की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है.
अब दो बेटियां अनाथ हो चुकी हैं. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय विवाहिता बबली पत्नी रामराज कुशवाहा ने मकान के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. तीन दिन पूर्व विवाहिता के पति रामराज की पोखरा में डूबने से मौत हुई थी. घर में शोक का माहौल चल रहा था.
रिश्तेदार और ग्रामीण घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने आ रहे थे. परिजनों ने बताया कि पति रामराज की मौत होने के बाद बबली को काफी सदमा लगा था. परिवार के लोग समझने का भी प्रयास कर रहे थे, लेकिन सोमवार बबली अपने कमरे में चली गई और छत में लगी कुंडी से साड़ी से फांसी का फंदा लगा लिया.
जब काफी समय बाद बबली कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने झांक कर देखा तो बबली फांसी के फंदे पर झूल रही थी. इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर कोलारी पुलिस थाने के एएसआई गजन सिंह मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बसई नवाब सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
एएसआई ने बताया कि तीन दिन पूर्व बबली के पति रामराज की पोखर में डूबने से मौत हुई थी. इस सदमे की बजह से विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है. उन्होंने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर डेड बॉडी अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!