Dholpur: डॉ. बाबू ने किया इग्नोर तो प्रेमिका ने टावर पर चढ़कर बजा दिया 'इश्क का इमरजेंसी अलार्म'!

धौलपुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बांसवाड़ा की एक युवती पुलिस कंट्रोल रूम के पास लगे टावर पर चढ़ गई. युवती का आरोप था कि धौलपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले उसके प्रेमी ने बातचीत बंद कर दी और मिलने से भी इंकार कर दिया. 
 

Dholpur: डॉ. बाबू ने किया इग्नोर तो प्रेमिका ने टावर पर चढ़कर बजा दिया 'इश्क का इमरजेंसी अलार्म'!
Image Credit: Dholpur News

Dholpur News: मोहब्बत में 'ब्रेकअप' का दर्द जब हद से गुजर जाए तो आशिक क्या करें? बांसवाड़ा की एक युवती ने गुरुवार को धौलपुर में इसका जवाब टावर पर चढ़कर दे दिया. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ऑफिसर कॉलोनी में पुलिस कंट्रोल रूम के पास लगे टावर पर युवती के चढ़ते ही हड़कंप मच गया.

पुलिस के अनुसार, युवती राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की रहने वाली है. उसका प्रेम संबंध धौलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र से चल रहा था. दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से संबंध थे लेकिन कहावत है ना कि 'कॉलेज का एडमिशन मिलते ही पुरानी मोहब्बत आउट ऑफ सिलेबस हो जाती है' मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने के बाद युवक ने युवती से बातचीत कम कर दी और बाद में संपर्क लगभग बंद कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

मिलने से किया इंकार तो टावर को बना लिया सहारा
प्रेमी के इस 'साइलेंट ट्रीटमेंट' से आहत युवती सीधे बांसवाड़ा से धौलपुर आ गई, जब उसने युवक से मिलने और बातचीत करने का प्रयास किया तो युवक ने कथित रूप से मिलने से इंकार कर दिया. बस फिर क्या था, नाराज प्रेमिका ऑफिसर कॉलोनी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के पास लगे टावर पर चढ़ गई. अपनी मांग मनवाने के लिए टावर को ही 'धरना स्थल' बना लिया.

भीड़ देखती रही तमाशा
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे. पुलिस और प्रशासनिक टीम ने युवती को लगातार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह युवक से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही. करीब दो घंटे तक 'बातचीत और भरोसे की डोज' चलती रही.

भरोसा मिला तो उतरी, पुलिस ने ली राहत की सांस
आखिरकार अधिकारियों ने युवती को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया. इसके बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. युवती के सकुशल नीचे उतरने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली. कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है. वहीं, युवक से भी मामले में पूछताछ की जाएगी. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.