धौलपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश, 3 लोगों पर गिरी बिजली

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर के सरमथुरा के साथ गांव के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 
 

धौलपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश, 3 लोगों पर गिरी बिजली
Image Credit: Dholpur News

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर के सरमथुरा उपखंड सहित ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज बारिश के साथ तेज आंधी का दौर शुरू हो गया. अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया, जहां दो अलग-अलग गांवों पर आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे तीन जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, उपखंड के बडागांव में आकाशीय बिजली गिरने से रामपति कुशवाह उम्र करीब 50 वर्ष एवं अमरेश कुशवाह उम्र करीब 10 वर्ष घायल हुए हैं, जो खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश का दौर शुरू हुआ. बारिश से बचने के लिए दोनों खेतों में बने आम के पेड़ के नीचे बैठ गए.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों जने गंभीर घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने उपचार के लिए सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से महिला रामपति की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

वहीं, दूसरा हादसा उपखंड के धनेरा गांव में हुआ है, जहां आकाशीय बिजली खेतों में बनी झोपड़ी पर गिरी है. वहां पर भी हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई एवं आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में बनी झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई. पीड़ित परिवारों में सरकार से आवश्यक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में बादल छाए रहने और कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 1 अक्टूबर तक उत्तर और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर सकता है.

मौसम विभाग का कहना है कि चूरू, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में अगले तीन घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बीकानेर, अजमेर, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ समेत 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author