Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां के बाड़ी शहर के वार्ड 28 के कीड़ी मोहल्ले में जलदाय विभाग द्वारा डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन के काम से अब नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां के बाड़ी शहर के वार्ड 28 के कीड़ी मोहल्ले में जलदाय विभाग द्वारा डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन के काम से अब नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं. 20 दिन पहले पाइप लाइन डालने को लेकर खोदी गई सड़क की आज तक मरम्मत नहीं कराई गई है. इसके चलते परेशान नागरिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है और जलदाय विभाग के खिलाफ उपखंड प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है.
20 दिन पहले हुई थी खुदाई
कीड़ी मोहल्ला निवासी दुकानदार हरिशंकर ने बताया कि 20 दिन पहले पेयजल पाइप लाइन डालने को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी से सड़क को खोदा गया. पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया है. जिससे अब नागरिकों को निकलने तक में परेशानी आ रही है. मामले को लेकर कई बार ठेकेदार के कर्मचारियों से भी निवेदन किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही.
क्या बोले मोहल्ला निवासी?
कीड़ी मोहल्ला निवासी कैलाश पुत्र मांगीलाल ने बताया जब काम शुरू किया जा रहा था तो कहा था कि एक-दो दिन में मरम्मत कर दी जाएगी. लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद अब कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इससे छोटे बच्चे और बड़े बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है. रास्ता निकालना तक मुश्किल हो गया है.
निकलना भी मुश्किल
जिन गलियों में यह पाइप लाइन डाली है, वहां पर अब निकलना मुश्किल है. कई लोगो के नल कनेक्शन तक कट गए है. ऐसे में उनको पानी की समस्या हो रही है. इस समय शादी समारोह का दौर चल रहा है. कई घरों में शादियां है. ऐसे में खुदी पड़ी सड़क और नालियों के पानी से कीचड़ हो रही है. जिससे घरों में निकलना तक मुश्किल हो रहा है. लेकिन परेशानी को समझने वाला कोई नहीं है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - भानु शर्मा