&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर प्रवास पर हैं. धौलपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राजनिवास पैलेस से परशुराम धर्मशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने धर्मशाला में चल रही राम कथा में पहुंचकर संत मुरलीधर महाराज का आशीर्वाद लिया. 21 अगस्त से परशुराम धर्मशाला में श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है.
संत मुरलीधर महाराज द्वारा राम कथा का वाचन किया जा रहा है. वसुंधरा राजे ने भी राम कथा का श्रवण किया. परशुराम धर्मशाला में आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी जा रही है. राजे ने भी श्रद्धालुओं के साथ कथा श्रवण में भाग लिया.
राजे ने कहा- धौलपुर उनका परिवार
राम कथा सुनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कथा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर के लोग उनका परिवार हैं. राजस्थान में उन्होंने हर जगह लोगों को संबोधित किया है लेकिन धौलपुर के लोगों में उनका स्थान एक बहू के तौर पर हैं. राजे ने कहा कि आज उन्होंने अपने परिवार के साथ श्री राम कथा का श्रवण किया हैं.
राजे ने कहा कि आजकल की दुनिया बड़ी अजीब है. जिसको अपना समझा है, वह पराया हो जाता है. उन्होंने कहा कि परिवार में सभी की अलग-अलग ड्यूटी होती है. बेटी को अलग काम करना पड़ता है. मां को अलग काम करना पड़ता है और बहू को अलग काम करना पड़ता है.
राजे कहा हर व्यक्ति के जीवन में आता वनवास
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम कथा की तरह हर व्यक्ति के जीवन में वनवास आता है, जिसे काटने के बाद उसकी वनवास से वापसी होती है. वसुंधरा राजे के इस बयान को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dholpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!